फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unknown Body Found in Lakhandei River; Police Investigation Underway

Bihar News: लखनदेई नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Mar 2026 03:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 03:44 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के मधुबन के पास लखनदेई नदी में रविवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Unknown Body Found in Lakhandei River; Police Investigation Underway
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के मधुबन के पास लखनदेई नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन-डुमरा बाईपास रोड के समीप हुई, जहां स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुनौरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही: पुलिस द्वारा आसपास के थानों से संपर्क कर लापता व्यक्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। शव मिलने की खबर से इलाके में भय और तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed