फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Train Status Samastipur division Kaparpura-Kanti-Piprahan railway section train operation change doubling work

रेलयात्री कृपया ध्यान दें: कपरपुरा-कांटी-पिपराहन रेलखंड पर बदलेगा ट्रेनों का टाइम, जानिए क्या है कारण

Mon, 20 Jan 2025 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

Bihar Train Status: समस्तीपुर मंडल के कपरपुरा-कांटी-पिपराहन रेलखंड पर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसमें कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, कुछ का मार्ग बदला गया है तो कुछ के समापन और प्रारंभ में आंशिक बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Train Status Samastipur division Kaparpura-Kanti-Piprahan railway section train operation change doubling work
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर मंडल के कपरपुरा-कांटी-पिपराहन रेलखंड में दोहरीकरण कार्य को लेकर 22 जनवरी 2025 से 29 जनवरी 2025 तक प्रीएनआई/एनआई कार्य किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप इस रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

 
रद्द की गई ट्रेनें
दोहरीकरण कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा:-

  1. 63311 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर (22 से 29 जनवरी)
  2. 63312 रक्सौल-मुजफ्फरपुर पैसेंजर (22 से 29 जनवरी)
  3. 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर (27 से 29 जनवरी)
  4. 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर (27 से 29 जनवरी)
  5. 15215/15216 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस (29 जनवरी को)
    अन्य पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का भी परिचालन रद्द रहेगा।

 
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनें निर्धारित मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगी:-

  1. 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: बरौनी-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते।
  2. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते।
  3. विज्ञापन
  4. 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस: रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते।
  5. 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस: कटिहार-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते।
  6. 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते।

 
आंशिक समापन/प्रारंभ वाली ट्रेनें
कई ट्रेनों का प्रारंभ या समापन उनके निर्धारित स्टेशनों की बजाय अन्य स्टेशनों पर किया जाएगा:-

  1. 63314 रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू: मेहसी में समापन।
  2. 15201 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी: मुजफ्फरपुर में समापन।
  3. 15202 बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी: बगहा की बजाय मुजफ्फरपुर से प्रस्थान।
  4. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: बापूधाम मोतिहारी की बजाय मुजफ्फरपुर से प्रस्थान।
  5. विज्ञापन
    विज्ञापन

 
यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति और मार्ग की जानकारी अनिवार्य रूप से जांच लें। यह बदलाव अस्थायी है और दोहरीकरण कार्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed