{"_id":"67f29456e78484390505cfca","slug":"train-status-one-way-special-operation-from-raxaul-to-kolkata-know-what-is-route-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन, जानें क्या है रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन, जानें क्या है रूट
Sun, 06 Apr 2025 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:18 PM IST
सार
Train Status: अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-भागलपुर के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-साहेबपुर कमाल-मुंगेर-भागलपुर-रामपुर हाट के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
गाड़ी सं. 05599 रक्सौल-कोलकाता वन-वे स्पेशल दिनांक 08.04.2025 को रक्सौल से 09.00 बजे खुलकर 10.00 बजे बैरगनियां, 10.45 बजे सीतामढ़ी, 11.18 बजे जनकपुर रोड, 12.00 बजे दरभंगा, 13.10 बजे समस्तीपुर, 14.20 बजे बरौनी, 15.05 बजे बेगूसराय, 15.35 बजे साहेबपुर कमाल, 16.15 बजे मुंगेर, 16.45 बजे बरियारपुर, 17.30 बजे सुलतानगंज और 19.40 बजे भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar:बिहार के स्टार्ट-अप्स ने स्टार्ट-अप महाकुंभ में दिखाया दम, भारत मंडपम में तीन को मिला महारथी अवार्ड
विज्ञापन
इस स्पेशल में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच और एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।