फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Train Status: Many special trains are being run for Holi festival where will one-way specials run See the list

रेलयात्री ध्यान दें: होली पर्व के लिए चलाई जा रहीं कई स्पेशल और वन-वे स्पेशल ट्रेन, कुछ का मार्ग बदला; देखें

Wed, 05 Mar 2025 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

Hajipur News: होली पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही वन-वे होली स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर...।

विज्ञापन
Train Status: Many special trains are being run for Holi festival where will one-way specials run See the list
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में नारंगी-गोरखपुर, कटिहार-अमृतसर, कामाख्या-आनंद विहार के मध्य 01-01 जोड़ी तथा गोमतीनगर से भागलपुर एवं मालदा टाउन, गोरखपुर से हावड़ा एवं आसनसोल तथा गाजीपुर सिटी से सियालादह के मध्य एक-एक वन-वे होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

 
1. गाड़ी सं. 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी होली स्पेशल- गाड़ी सं. 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी होली स्पेशल का परिचालन नारंगी से 06 से 27 मार्च 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को तथा गोरखपुर से 07 से 28 मार्च 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी।
विज्ञापन

 
गाड़ी सं. 05633 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल 06 से 27 मार्च 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को नारंगी से 13.20 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को कटिहार से 01.30 बजे, नौगछिया से 02.20 बजे, मानसी जं. से 03.08 बजे, खगड़िया जं. से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.56 बजे, बरौनी जं. से 04.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 05.36 बजे, हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.30 बजे खुलकर 13.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वापसी में गाड़ी सं. 05634 गोरखपुर-नारंगी फेस्टिवल स्पेशल 07 से 28 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर शनिवार को छपरा से 00.20 बजे, सोनपुर से 01.22 बजे, हाजीपुर से 01.37 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.22 बजे, बरौनी जं. से 03.30 बजे, बेगूसराय से 03.50 बजे, खगड़िया जं. से 04.50 बजे, मानसी जं. से 05.02 बजे, नौगछिया से 06.02 बजे, कटिहार से 10.30 बजे खुलकर 23.10 बजे नारंगी पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।  
 
2. गाड़ी सं. 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल- गाड़ी सं. 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल का परिचालन कटिहार से 06 से 27 मार्च 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को तथा अमृतसर से 08 से 29 मार्च 2025 तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा।
 
गाड़ी सं. 05734 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल कटिहार से गुरुवार को 11.40 बजे प्रस्थान कर नवगछिया से 12.27 बजे, थाना बीहपुर से 12.47 बजे, मानसी से 13.17 बजे, खगड़िया से 13.32 बजे, बेगूसराय से 14.12 बजे, बरौनी से 14.50 बजे, हाजीपुर से 17.45 बजे, सोनपुर से 17.57 बजे खुलकर शनिवार को 00.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
 
वापसी में गाड़ी सं. 05733 अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल 08 से 29 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 04.20 बजे प्रस्थान कर रविवार को सोनपुर से 08.17 बजे, हाजीपुर से 08.32 बजे, बरौनी से 10.15 बजे, बेगूसराय से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, मानसी से 11.19 बजे, थाना बीहपुर से 11.52 बजे तथा नवगछिया से 12.12 बजे खुलकर 15.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच लगाए जाएंगे। 
 
3. गाड़ी सं. 02525/02526 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल- गाड़ी सं. 02525/02526 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल का परिचालन कामाख्या से 07 से 28 मार्च 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा आनंद विहार से 09 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
 
गाड़ी सं. 02525 कामाख्या-आनंद विहार होली स्पेशल कामाख्या से शुक्रवार को 22.45 बजे प्रस्थान कर शनिवार को कटिहार से 11.15 बजे, नवगछिया से 12.07 बजे, खगड़िया से 13.14 बजे, बेगूसराय से 13.52 बजे, बरौनी से 14.45 बजे, हाजीपुर से 16.20 बजे, पाटलिपुत्र से 17.20 बजे, दानापुर से 17.42 बजे, आरा से 18.20 बजे, बक्सर से 19.12 बजे, डीडीयू से 21.15 बजे खुलकर रविवार को 08.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
 
वापसी में गाड़ी सं. 02526 आनंद विहार-कटिहार होली स्पेशल 09 से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 17.20 बजे प्रस्थान कर सोमवार को डीडीयू से 04.52 बजे, बक्सर से 05.55 बजे, आरा से 06.52 बजे, दानापुर से 07.22 बजे, पाटलिपुत्र से 07.50 बजे, हाजीपुर से 08.45 बजे, बरौनी से 10.30 बजे, बेगूसराय से 11.00 बजे, खगड़िया से 11.37 बजे, नवगछिया से 12.37 बजे, कटिहार से 15.00 बजे खुलकर मंगलवार को 03.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 13, शयनयान श्रेणी के 04, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे। 
 
वन-वे होली स्पेशल
1. गाड़ी सं. 05084 गोमतीनगर-मालदा टाउन वन-वे स्पेशल 06 मार्च 2025 को गोमतीनगर से 14.20 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 14.52 बजे, गोण्डा से 18.20 बजे, बस्ती से 20.10 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 01.45 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 03.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.10 बजे, समस्तीपुर से 06.10 बजे, बरौनी से 07.25 बजे, किउल से 08.45 बजे, अभयपुर से 09.08 बजे, जमालपुर से 09.37 बजे, सुल्तानगंज से 10.04 बजे, भागलपुर से 10.45 बजे, कहलगांव से 11.15 बजे, साहिबगंज से 12.00 बजे, बड़हरवा से 13.08 बजे तथा न्यू फरक्का से 13.32 बजे खुलकर 14.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
 
2. गाड़ी सं. 05092 गाजीपुर सिटी-सियालदह वन-वे स्पेशल 06 मार्च 2025 को गाजीपुर सिटी से 13.55 बजे प्रस्थान कर बलिया से 14.55 बजे, छपरा से 17.00 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना से 20.10 बजे, बख्तियारपुर से 20.52 बजे, हाथीदा से 21.37 बजे, किउल से 22.04 बजे, झाझा से 23.45 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.19 बजे, मधुपुर से 00.46 बजे, आसनसोल से 01.58 बजे, दुर्गापुर से 02.30 बजे, बर्द्धमान से 04.05 बजे, बण्डेल से 04.15 बजे तथा नैहाटी से 05.05 बजे खुलकर 06.30 बजे सियालदह पहुंचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
 
3. गाड़ी सं. 05086 गोमतीनगर-भागलपुर वन-वे स्पेशल 07 मार्च 2025 को गोमतीनगर से 14.20 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 14.52 बजे, गोण्डा से 18.20 बजे, बस्ती से 20.10 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 01.45 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 03.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.10 बजे, समस्तीपुर से 06.10 बजे, बरौनी से 07.25 बजे, किउल से 08.45 बजे, अभयपुर से 09.08 बजे, जमालपुर से 09.37 बजे तथा सुल्तानगंज से 10.04 बजे खुलकर 10.35 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
 
4. गाड़ी सं. 05088 गोरखपुर-आसनसोल वन-वे स्पेशल गाड़ी 07 मार्च 2025 को गोरखपुर से 20.50 बजे, देवरिया सदर से 22.01 बजे, भटनी से 22.25 बजे, सीवान से 23.10 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.05 बजे, समस्तीपुर से 04.00 बजे, बरौनी से 06.10 बजे, किउल से 07.40 बजे, झाझा से 08.45 बजे, जसीडीह से 09.19 बजे, मधुपुर से 09.46 बजे तथा चितरंजन से 10.26 बजे खुलकर 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
 
5. गाड़ी सं. 05090 गोरखपुर-हावड़ा वन-वे स्पेशल 09 मार्च, 2025 को गोरखपुर से 11.15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 12.20 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 14.50 बजे, हाजीपुर से 16.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.50 बजे, समस्तीपुर से 17.55 बजे, बरौनी से 19.35 बजे, झाझा से 21.50 बजे, जसीडीह से 22.27 बजे, मधुपुर से 22.52 बजे तथा चितरंजन से 23.34 बजे, दूसरे दिन आसनसोल से 00.15 बजे, दुर्गापुर से 01.00 बजे, बर्द्धमान से 02.02 बजे तथा बण्डेल से 03.32 बजे खुलकर 05.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

वाराणसी मंडल के गोरखपुर-गोण्डा रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना में विस्तार के क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर मुंडरेवा-ओरवारा-बस्ती स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एवं नान-इण्टरलॉक कार्य के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

 
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. अमृतसर से 07 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
2. जम्मूतवी से 07 मार्च, 2025 को खुलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
3. काठगोदाम से 08 मार्च, 2025 को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
 
पुनर्निर्धारित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. आनंद विहार से 08 मार्च 2025 को खुलने वाली 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस आनंद विहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर खुलेगी।
2. कटिहार से 08 मार्च 2025 को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर खुलेगी।
 
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. एरणाकुलम से 07 मार्च 2025 को खुलने वाली 12522 एरणाकुलम-बरौनी राप्ती सागर एक्सप्रेस रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
2. अमृतसर से 08 मार्च 2025 को खुलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रास्ते में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
 
इसके साथ ही जम्मूतवी यार्ड रिमाडलिंग के कारण 06 मार्च 2025 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed