फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Three people including a girl who went to bathe and defecate drowned in the river

Bihar News: नहाने और शौच के लिए गई बच्ची सहित तीन लोग नदी में डूबे, एक की हुई मौत; बाकी लोगों को किया रेस्क्यू

Tue, 03 Sep 2024 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पैर फिसलने से एक मासूम बच्ची की डूबने के कारण मौत हो गई। घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई है। मृतका बच्ची 7 साल की बताई गई है। 
 

विज्ञापन
Three people including a girl who went to bathe and defecate drowned in the river
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बच्ची 7 वर्षीय प्रियंका कुमारी जो पिता रामचंद्र भगत साहेबगंज के हुस्सेपुर वार्ड नं 7 ग्राम शाहपुर पट्टी की निवासी थी, आज नहाने और शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह डूब गई थी। घर के पीछे 100 मीटर की दूरी पर बाया नदी है, जिसके बाद आज दिन में वह गई थी, तभी उसका पैर वहां फिसल गया।

विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद साहेबगंज थाना के एएसआई विमल कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर भेज दिया। यही नहीं बल्कि मृत बच्ची राजकीय मध्य विद्यालय शाहपुर पट्टी में कक्षा 1 की छात्रा थी। मृतका समेत कुल 2 बहन और दो भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed