फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   The half naked body of a young man who had gone to a function with his wife was found in Narkatiaganj

Bihar: पत्नी के साथ फंक्शन में पहुंचा युवक का नरकटियागंज में मिला अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Apr 2024 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

Bihar: पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के केहुनिया सरेह में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला है। वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच मे जुटी हुई है। शव के पास एक काला रंग का एयर बैग, एक मोबाइल और शव से 10 गज की दूरी पर उसकी पैंट पुलिस को मिली है। 

विज्ञापन
The half naked body of a young man who had gone to a function with his wife was found in Narkatiaganj
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरकटियागंज के केहुनिया सरेह में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला है। इधर सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे लोग दो भाई हैं। मृतक जयप्रकाश उसका छोटा भाई है। 2015 में उसकी शादी महुई गांव निवासी सलोनी से हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। 21 तारीख को दोनों पति-पत्नी केहुनिया गांव के अपने रिश्तेदार अशोक साह के भाई की शादी में आएं थे। उसके बाद गुरुवार को फोन करने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है और शव लावारिस हालत में पड़ा है।

विज्ञापन


वहीं केहुनियां गांव के मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को अचानक जयप्रकाश अपना बैग पैक कर पत्नी से बोले की घर चलना है। इसपर पत्नी सलोनी ने कहा की गुरुवार को बसुखड़ी है, बसुखड़ी बाद उसी दिन घर चला जाएगा। एक दिन और रूक जाइएं, लेकिन यह नहीं माने और बैग लेकर निकलते वक्त अपनी पत्नी से बोले कि कल तुम आ जाना। 
विज्ञापन


एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक के पूरे शरीर और मुंह में मिट्टी लगा हुआ है। मृतक का पैंट भी शरीर से अलग है और चप्पल भी 10-20 गज की दूरी पर मिला है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही। उसके सभी घरवालों से भी पूछताछ की जाएगी। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव केहुनिया सरेह में पड़ा है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed