{"_id":"65f17f35259d58931a012378","slug":"the-girl-who-went-to-take-bath-died-in-bihar-sitamani-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्नान करने गई युवती बेहोश होकर गिरी, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्नान करने गई युवती बेहोश होकर गिरी, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी
Wed, 13 Mar 2024 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:55 PM IST
सार
Bihar News: सीतामढ़ी के रीगा में एक लड़की की दो महीने बाद शादी होने वाली थी, लेकिन बुधवार को उसकी अचानक से मौत हो गई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी पंचायत अंतर्गत कुसमारी वार्ड नंबर 10 की है। जहां बुधवार को एक 18 वर्षीय युवती की मौत अचानक हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया है।
विज्ञापन
युवती की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार कुशमारी वार्ड नंबर 10 निवासी हरकिशोर महतो की सबसे छोटी पुत्री कामिनी कुमारी प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को भी खाना बनाने के बाद स्नान करने चली गई। स्नान करने के बाद अचानक से वो बेहोश हो गई। परिजनों उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदमे में परिवार
घटना को लेकर पिता हरकिशोर महतो ने बताया कि उनकी पुत्री को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। विगत 10 दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई था। दो माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन अचानक से उसकी मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। पूरा परिवार सदमे में है
विज्ञापन
सदमे में परिवार
घटना को लेकर पिता हरकिशोर महतो ने बताया कि उनकी पुत्री को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। विगत 10 दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई था। दो माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन अचानक से उसकी मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। पूरा परिवार सदमे में है
विज्ञापन