{"_id":"6698b13e4cb48b29e60d5b3b","slug":"temple-administration-is-busy-giving-final-touches-to-the-preparations-for-the-month-of-sawan-in-muzaffarpur-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सावन माह की तैयारी में अंतिम रूप देने में जुटा मंदिर प्रशासन, 2200 से अधिक स्वयंसेवक करेंगे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सावन माह की तैयारी में अंतिम रूप देने में जुटा मंदिर प्रशासन, 2200 से अधिक स्वयंसेवक करेंगे सेवा
Thu, 18 Jul 2024 11:38 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:38 AM IST
सार
Bihar: इस सावन माह में मंदिर से लेकर के शहर के कांवरिया पथ में 2200 से अधिक स्वयंसेवक सदस्य बाबा के भक्तों की सेवा करेंगे। इस बार मजलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालु को कोई कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
सावन माह की तैयारी में अंतिम रूप देने में जुटा मंदिर प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 जुलाई से शुरू हो रहे देवों के देव महादेव के माह सावन महीने की शुरुआत हो जाएगी। यह भगवान महादेव के लिए सबसे खास महीना माना जाता है। आपको बता दें कि इस पावन महीने में बिहार के देवघर के रूप में विख्यात बाबा गरीबनाथ धाम में लाखों की संख्या में कावड़ियों के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है।
विज्ञापन
बाबा पर जलाभिषेक के लिए हाजीपुर के पहलेजा घाट से गंगा नदी से जल लेकर के लाखों की संख्या में कांवरिया जल बोझी करते हैं और वहां से कांवड़ यात्रा को करते हुए मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम में बाबा पर जल चढ़ाते हैं। बता दें कि कांवड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है और इस वजह से प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने बताया की गरीबनाथ धाम में आने वाले सभी भक्तों के लिए तैयारी कर ली गई है। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भक्तों को अधिक सुविधा मिलेगी। वहीं मंदिर के बाहर LED वॉल टीवी स्क्रीन से जल चढ़ाने वाले श्रद्धालु बाबा दर्शन करेंगे, साथ ही आने जाने की भी व्यवस्था अच्छी कर ली गई है। किसी भी साल गरीब नाथ धाम आज वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंदिर प्रधान पुजारी ने आगे बताया कि इस बार कांवरियों की सेवा में सेवा दल के कुल 2200 से ज्यादा स्वयंसेवक रहेंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कांवरियों को कावड़ यात्रा के मार्ग में कोई कठिनाई ना हो। इसके साथ इनको निर्देश दिए गए ही यह निश्चित किया गया है कि सभी कांवड़िए एवं अन्य श्रद्धालु अरघा के माध्यम से ही बाबा पर जलाभिषेक करेंगे।