फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025 tejpratap yadav visits raghopur distributes flood relief slams tejashwi yadav

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव को चुभ जाएगी तेज प्रताप की यह बात, राघोपुर की भी याद दिलाई

Wed, 10 Sep 2025 01:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 01:27 PM IST
सार

आरजेडी से निष्कासन के बाद तेजप्रताप यादव ने राघोपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी और डॉक्टरों की टीम भी पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बिहार सरकार बल्कि अपने भाई और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 tejpratap yadav visits raghopur distributes flood relief slams tejashwi yadav
राघोपुर में गरजे तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरजेडी से निष्कासन के बाद लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे तेजप्रताप यादव बुधवार को अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और पीड़ितों के बीच राशन सामग्री वितरित की। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन

तेजप्रताप यादव ने इस मौके पर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग मदद मांग रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “यहां के विधायक को भी समय निकालकर लोगों से मिलना चाहिए। परिवार छोड़कर जनता के दुख-दर्द को समझना चाहिए।”

विज्ञापन

पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजप्रताप ने कहा, “बिहार सरकार फेल है और मेरे भाई तेजस्वी यादव भी फेल हैं। यहां तक कोई नहीं पहुंचा, सिर्फ नाच-गाना हो रहा है।” उनके अचानक राघोपुर पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों के बीच सक्रियता दिखाकर तेजप्रताप अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहते हैं। इससे तेजस्वी यादव की स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

हालांकि, जब उनसे राघोपुर सीट से उम्मीदवार उतारने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि “फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है, आगे देखा जाएगा।” आरजेडी से बाहर होने के बाद तेजप्रताप यादव पूरे बिहार में लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं और लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed