{"_id":"6727562bdfd921014b05767e","slug":"tejashwi-yadav-aarti-video-of-rjd-supporter-doing-aarti-of-tejashwi-yadav-goes-viral-wishes-to-become-cm-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राजद समर्थक ने चौक पर की तेजस्वी यादव की आरती, सीएम बनने की कामना; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राजद समर्थक ने चौक पर की तेजस्वी यादव की आरती, सीएम बनने की कामना; वीडियो हुआ वायरल
Sun, 03 Nov 2024 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:23 PM IST
सार
Tejashwi Yadav Aarti: मुजफ्फरपुर से एक शख्स द्वारा नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव की आरती करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव की आरती करता समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में राजद नेता तेजस्वी यादव के एक समर्थक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समर्थक तेजस्वी यादव की तस्वीर के सामने आरती उतारते और भजन गाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य मुजफ्फरपुर-मोतिहारी हाईवे के सादतपुर मोड़ पर स्थित लालू-राबड़ी चौक के पास का है, जहां तेजस्वी यादव की तस्वीर के सामने दीये जलाकर समर्थक उनकी आरती कर रहा है।
विज्ञापन
दिवाली की रात का बताया जा रहा है वीडियो
वायरल वीडियो में समर्थक ने तेजस्वी यादव के लिए भक्ति भरे अंदाज में भजन गाया और उनके जल्द ही बिहार का मुख्यमंत्री बनने की कामना की। इस दौरान उसने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के विकास के लिए काम करेंगे और राज्य में बढ़ते अपराध को रोकने में सक्षम होंगे। राजद के इस उत्साही समर्थक ने तस्वीर के नीचे कई दीये जलाए और पूरे जोश के साथ तेजस्वी यादव की तारीफ में आरती गाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के करीबी रहे समर्थक
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति राजद के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का चालक हुआ करता था। उनकी मृत्यु के बाद यह समर्थक अक्सर तेजस्वी यादव के प्रति अपने अटूट समर्पण का प्रदर्शन करता है। कभी भैंस पर चढ़कर केक काटता है, तो कभी तेजस्वी यादव के नाम की अजीबोगरीब हरकतें करता है। दिवाली की रात को आरती करते इस वीडियो में भी उसने तेजस्वी यादव के प्रति अपना आदर और भक्ति भाव प्रकट किया।
समर्थक की हरकतों से सोशल मीडिया पर चर्चा
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर यूजर्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। वहीं, कई अन्य इसे तेजस्वी यादव के प्रति अनुयायियों के गहरे समर्पण का प्रतीक मान रहे हैं।