{"_id":"683bb9894e248f1d2103f996","slug":"ssp-sushil-kumar-action-23-policemen-line-attached-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला
Sun, 01 Jun 2025 07:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:53 AM IST
सार
एसएसपी सुशील कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर बड़ा एक्शन लिया है और इस मामले में कुल 23 पुलिस कर्मी पर करवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 23 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच के बाद इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि एसएसपी सुशील कुमार पहले भी 16 पुलिसकर्मियों को लाइन क्लोज कर चुके हैं। यह महज एक माह के अंदर एसएसपी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे साफ है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है।
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी शामिल हैं:
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन
विज्ञापन
कांड निष्पादन में लापरवाही पर कार्रवाई
कांडों का सही ढंग से निष्पादन नहीं करने के मामले में जिन चार सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है, वे हैं: धर्मेंद्र निषाद, मिथुन कुमार, अमर राज, अनुराधा कुमारी। इसके अलावा दिलीप प्रसाद सिंह, गुंजन कुमारी, सोनू गुप्ता और अब्दुल रिजवान पर भी कार्रवाई हुई है।
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले भी चिह्नित
ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में बोचहा थाना की एसआई सरिता कुमारी और रामपुर हरि थाना की सीमा यादव को भी लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी का कड़ा संदेश
एसएसपी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में कोताही और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "कुछ अधिकारी अपने कार्यों को मनमाने ढंग से कर रहे हैं और ड्यूटी से गायब रहते हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
एसएसपी ने यह भी कहा कि बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कई पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

- अहियापुर थाना के एसआई सोनू कुमार गुप्ता
- यातायात थाना के एसआई नन्द विंद शर्मा
- काजी मोहम्मदपुर थाना के एसआई दिग्विजय सिंह और विवेक कुमार
- कटरा थाना के चौकीदार रौशन सदा
- रामपुर हरि थाना के चौकीदार मुन्ना कुमार