फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   sonpur fair phed minister sanjay kumar singh slams officials orders to fix toilet water arrangement in 24 hour

Bihar: सोनपुर मेला में व्यवस्था को लेकर भड़के मंत्री संजय सिंह, अधिकारियों को लगाई फटकार, दिया ये निर्देश

Thu, 27 Nov 2025 08:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 08:57 AM IST
सार

सोनपुर मेला में पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह अपने विभागीय स्टॉल के उद्घाटन के लिए पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने पेयजल और शौचालय व्यवस्था की कमी की शिकायत की।

विज्ञापन
sonpur fair phed minister sanjay kumar singh slams officials orders to fix toilet water arrangement in 24 hour
सोनपुर मेला में व्यवस्था को लेकर मंत्री संजय सिंह का सख्त तेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सोनपुर मेला इन दिनों सुर्खियों में है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागीय मंत्री अपने-अपने स्टॉलों का उद्घाटन करने के लिए मेले का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएचईडी विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह भी अपने विभाग के स्टॉल का उद्घाटन करने सोनपुर मेला पहुंचे।
विज्ञापन

दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के सामने गंभीर शिकायतें रखीं, मेला परिसर में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की बात बताई गई। शिकायत सुनते ही मंत्री संजय सिंह काफी नाराज़ हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 24 घंटे के भीतर मेला परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था हर हाल में की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग के किसी भी स्टॉल पर महिलाओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री संजय सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा, “कैसे होगा, यह आपकी जिम्मेदारी है। हमें सिर्फ व्यवस्था चाहिए। हम 24 घंटे का समय दे रहे हैं, लेकिन अगर 20 से 22 घंटे में काम पूरा कर देंगे तो हमें खुशी होगी और लगेगा कि आप काम के लोग हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि वे एक दिन पहले ही पदभार ग्रहण किए हैं, और उन्हें इस अव्यवस्था की जानकारी नहीं थी। जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तुरंत अधिकारी बुलाकर निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पीएचईडी विभाग की ओर से मेला परिसर में शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अगले 24 घंटों के भीतर दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed