फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   sonepur gandhi chowk robbery 14 lakh snatching caught on cctv

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से 14 लाख रुपए झपटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 09 Dec 2025 10:28 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 10:28 PM IST
सार

सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के व्यस्त गांधी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी सुबोध कुमार सिंह से 14 लाख रुपए का बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
sonepur gandhi chowk robbery 14 lakh snatching caught on cctv
बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी से 14 लाख रुपए झपटा मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के व्यस्त गांधी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी से 14 लाख रुपए झपटा मारा और फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की पहचान सिद्धनाथ चौक निवासी सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि वह एसबीआई बैंक से 3.52 लाख रुपए निकालकर कुल 14 लाख रुपए थैली में रखकर अपनी बाइक से रजिस्ट्री बाजार जा रहे थे। गांधी चौक के पास एक युवक ने उन्हें रोका और कहा कि उनके पैसे गिर रहे हैं। जैसे ही सुबोध कुमार नोट उठाने के लिए झुके, तब दूसरा युवक आया और बोला कि यह पैसे उसके हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पैसे भरा थैला उठाकर सोनपुर आदमसाइट की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


पढे़ं: अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर परिवारों का हंगामा, समस्तीपुर डीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही हरिहरनाथ ओपी के अपर थाना अध्यक्ष प्रिंस राज और एसडीपीओ प्रीतिश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक और गांधी चौक नगर परिषद के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पूरी वारदात साफ दिखाई दी। पुलिस फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सोनपुर एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा चुकी है। फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed