फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Some people tied up young man and beat him mercilessly and burnt his face with bike's silencer

Bihar: सीतामढ़ी में कुछ लोगों ने युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, बाइक के साइलेंसर से मुंह जलाया; जानें मामला

Wed, 24 Apr 2024 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में एक युवक से कुछ लोगों द्वारा बेरहमी पिटाई करने का मामला सामने आया है। साइलेंसर से मुंह जलाने के बाद घायल युवक पर बाइक पलटी गई। इस मारपीट की घटना में युवक अधमरा हो गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sitamarhi: Some people tied up young man and beat him mercilessly and burnt his face with bike's silencer
युवक से मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के चांदी राजवाड़ा गांव में खाना मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पहले उसके मुंह को मोटरसाइकल के साइलेंसर से जलाया, फिर उसको बांधकर हाथ और पैरों पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। घायल की पहचान चांदी राजवाड़ा गांव निवासी मोतीउर रहमान के रियाज अहमद उर्फ गुलेश (40) के रूप में की गई है। घायल को अधमरे अवस्था में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रियाज अहमद की पिटाई करने के बाद आरोपी चार पहिया वाहन में उसे किसी और जगह ले गए। वहां भी उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से बना लिया। इस पूरे मामले में तीन वीडियो क्लिप सामने आई हैं। पहले 1:13 मिनट के क्लिप के मुताबिक छह लोग रियाज को खेत में बुरी तरह मार रहे हैं। इतने में एक और युवक मौके पर हाथ में डंडा लेकर पहुंचता है और रियाज के पैर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगता है। वहीं, उसके बाद उक्त लोगों द्वारा मोटरसाइकिल के साइलेंसर से रियाज के मुंह को जलाने का प्रयास किया जाता है। फिर पूरी की पूरी गाड़ी उसके ऊपर उलटकर लाठी-डंडे से पिटाई की जाती है। वहीं, दूसरे 34 सेकेंड और तीसरे 35 सेकेंड की क्लिप में घायल युवक के जख्मों को दिखाया जा रहा है। उनमें युवक के शरीर से रस्सी बंधी है, उसके पैरों में जंजीर वाला कड़ा भी लगा हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित के पड़ोसी खुर्शीद आलम ने बताया कि चांदी राजवाड़ा निवासी मोतीउर रहमान का बेटा रियाज अहमद उर्फ गुलेश मंद बुद्धि है। परिहार के भिसवा बाजार के पास रियाज ने परसा निवासी पशु व्यवसायी बाबुल से रास्ते में खाना के लिए पैसे की मांग की थी। जहां पैसा न देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मंद बुद्धि रियाज ने उसके मवेशी को खोल दिया। इससे आक्रोशित लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के छोटे भाई मो. शकील के लिखित आवेदन पर बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसमें परसा के बाबुल, चांदी राजवाड़ा के बकाउल्ला समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed