{"_id":"66b2046a89c108eac9001012","slug":"sitamarhi-news-monu-patel-arrested-for-threatening-to-blow-up-hospital-notorious-saroj-rai-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: अस्पताल उड़ाने की धमकी देने वाला मोनू पटेल गिरफ्तार, कुख्यात सरोज के इशारे पर दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: अस्पताल उड़ाने की धमकी देने वाला मोनू पटेल गिरफ्तार, कुख्यात सरोज के इशारे पर दी थी धमकी
Tue, 06 Aug 2024 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:42 PM IST
सार
Sitamarhi News: थानाध्यक्ष ने बताया कि मोनू पटेल ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर कुख्यात सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पूछताछ के बाद मोनू पटेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. शिवशंकर महतो के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा कॉल कुख्यात सरोज राय के इशारे पर किया गया था। मामले को लेकर पुलिस पूछताछ में आरोपी मोनू पटेल ने खुलासा किया कि वह कुख्यात सरोज राय का शागिर्द है। काफी दिनों से उसके लिए काम करता है।
विज्ञापन
आरोपी मोनू ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व कुख्यात सरोज राय ने ही उसको डॉ. शिवशंकर महतो को फोन कर डराने और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने का निर्देश दिया था। इसके बाद मोनू पटेल ने डॉक्टर के हॉस्पिटल स्टॉफ के मोबाइल पर कॉल कर धमकाया। साथ ही डॉक्टर के डुमरा थानाक्षेत्र के शंकर चौक स्थित निजी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसके बाद इसकी सूचना डुमरा थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर को धमकी भरा कॉल आने की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरु की गई। इस दौरान जिस नंबर से डॉक्टर को कॉल की गई थी, उसकी जांच करने पर पता चला कि यह नंबर मोनू पटेल का है। इसके बाद विशेष टीम बनाकर डुमरा वार्ड 43 स्थित मोनू पटेल के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। साथ ही धमकी भरे कॉल करने में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मोनू पटेल ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर कुख्यात सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पूछताछ के बाद मोनू पटेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोनू पटेल भी पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। वर्ष 2022 में मारपीट के मामले में जेल गया था और 2023 में जेल अधीक्षक के आवास के बाहर उनके हाउस गार्ड को चाकू मारने के मामले में जेल गया था।