फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News: a man took a youth on his bike in evening, his body was found in morning; murder suspected

Bihar: शाम को बाइक पर बैठाकर युवक को ले गया शख्स, सुबह मिला शव; ढूंढ़ने के लिए रात भर खाक छान रहे थे परिजन

Mon, 03 Mar 2025 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

Sitamarhi News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एसएफएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि सबूतों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके।

विज्ञापन
Sitamarhi News: a man took a youth on his bike in evening, his body was found in morning; murder suspected
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी पूर्वी टोला में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और डीएसपी सदर रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। काफी देर की जांच-पड़ताल के बाद शव की पहचान शिवहर जिले के धनकौल गांव निवासी अभय सिंह (पुत्र लक्ष्मण सिंह) के रूप में हुई। अभय सिंह डुमरा के बड़ी बाजार में डेरा लेकर रहता था और अपनी मां की जगह एमपी हाई स्कूल में चपरासी के तौर पर कार्यरत था।

विज्ञापन

 
बाइक सवार युवक के साथ गया था अभय
मृतक के परिजनों के अनुसार, कल देर शाम एक युवक बाइक पर आया और अभय को अपने साथ ले गया। इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन रात भर उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह जब शव बरामद हुआ तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
पत्नी ने 'मनीष' नाम के युवक पर जताया शक
अभय सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मनीष नाम का युवक उनके घर आया था और अभय को बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद से वह लापता था और अब उसकी लाश मिलने से हत्या की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में हत्या की संभावना
डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक (एसएफएल) टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके। फिलहाल पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed