फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: A youth died and another was seriously injured in direct collision between bike cart and motorcycle

Accident News: बाइक वाले ठेले और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 02 Jun 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jun 2024 08:41 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में एक बाइक वाले ठेले और एक मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
Sitamarhi: A youth died and another was seriously injured in direct collision between bike cart and motorcycle
अस्पताल परिसर में मौजूद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में विवाहिता के हाथ के शादी की मेंहदी भी नहीं उतरी थी कि उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 227 सुरसंड-सीतामढ़ी-भिठ्ठामोर पथ के रामबाग के नजदीक की है। जहां एक बाइक वाले ठेले और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान सुरसंड नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी श्रवण राउत के 24 वर्षीय बेटे राजा राउत के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राजा राउत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अपाचे बाइक पर सवार चौकीदार नागेंद्र पासवान के बेटा विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, राजा राउत की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। लोगों ने बताया कि अभी तो उसकी पत्नी के हाथ से शादी वाली मेहंदी का रंग भी नहीं उड़ा था और उसके पति की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed