फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sheohar News UPSC student's body found hanging from tree panic due to suspicion of murder Police investigation

Bihar News: यूपीएससी छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 May 2025 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 May 2025 09:12 PM IST
सार

Bihar News: मृतक के पिता और परिजनों ने दावा किया कि रंजन आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उनका कहना है कि लड़का गंभीर और होनहार था और उसका व्यवहार सामान्य था। परिजनों ने शव के पैर जमीन से सटे होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश है।

विज्ञापन
Sheohar News UPSC student's body found hanging from tree panic due to suspicion of murder Police investigation
यूपीएससी के छात्र की मौत के बाद मातम में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय यूपीएससी छात्र रंजन कुमार यादव का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। यह घटना रामपुर यदु गांव की है। जहां शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक छात्र दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और कुछ ही समय पहले गांव लौटा था।

विज्ञापन

 
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रंजन के पिता नरेश यादव ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार की रात नौ बजे से लापता था। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो रात 1:30 बजे फतेहपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए खेतों की ओर गईं, तो उन्होंने आम के बागीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा और तुरंत गांव वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:राहुल गांधी की फोटो से छेड़छाड़ पर बवाल, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव की पहचान रंजन के रूप में हुई, जो रामपुर यदु वार्ड संख्या 11 का निवासी था। रंजन दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और सिर्फ एक परीक्षा देनी शेष रह गई थी। करीब तीन महीने पहले वह गांव लौटा था और अपने चाचा-चाची के साथ रह रहा था।
 
‘यह आत्महत्या नहीं, हत्या है’
मृतक के पिता और परिजनों ने दावा किया कि रंजन आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उनका कहना है कि लड़का गंभीर और होनहार था और उसका व्यवहार सामान्य था। परिजनों ने शव के पैर जमीन से सटे होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश है।

 
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर थाना अध्यक्ष कोमल रानी घटनास्थल पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा विधायक 27 मई तक न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा; फिर होगी पर सुनवाई
 
होनहार बेटा, उजड़ा परिवार
रंजन चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का होनहार बेटा माना जाता था। परिजन दिल्ली में ठेकेदारी का काम करते हैं, जबकि रंजन गांव लौटकर अपनी तैयारी में लगा था। इस मर्मांतक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते परिजनों का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed