फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sheohar News: Salary of all headmasters and computer teachers stopped at once, one day's salary also deducted

Bihar News: सभी प्रधानाध्यापक और कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन पर एक साथ रोक, एक दिन की तनख्वाह भी काटी

Sun, 02 Jun 2024 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jun 2024 04:55 PM IST
सार

Sheohar News: शिवहर जिले में सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, कंप्यूटर शिक्षक और कंप्यूटर प्रशिक्षकों के वेतन पर एक साथ रोक लगाई गई है। साथ ही उनका एक दिन का वेतन भी काटा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने पत्र जारी कर इसका कारण बताया है।

विज्ञापन
Sheohar News: Salary of all headmasters and computer teachers stopped at once, one day's salary also deducted
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के तहत शिवहर जिले में सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, कंप्यूटर शिक्षक और कंप्यूटर प्रशिक्षकों के वेतन पर एक साथ रोक लगाई गई है। साथ ही उनका एक दिन का वेतन भी काटा गया है। दरअसल, यह कार्रवाई शैक्षणिक सत्र- 2024-25 में ई-शिक्षा कोष पर अध्ययनरत विद्यार्थियों का आंकड़ा शत-प्रतिशत प्रविष्टि यानी (फ्रेश एंट्री) करने को लेकर आदेश का पालन न करने पर की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि जिले के अध्ययनरत कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के प्रोफाइल की डाटा एंट्री, जिले की डाटा एंट्री 15 जून 2024 तक की जानी है। इसे लेकर ई-शिक्षा-कोष पोर्टल पर बच्चों के शत् प्रतिशत स्टूडेंट प्रोफाइल की डाटा एंट्री सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया है। इस बाबत 28 मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधकों, सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सभी सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय को कार्य करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

 
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने 30 मई को पत्र जारी कर बताया कि शिवहर जिले की प्रविष्टि संतोषजनक न होने पर अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग द्वारा नाराजगी जताई गई थी। स्पष्टीकरण पूछते हुए निर्देशित किया था कि किसी परिस्थिति में दो दिनों में यानी 31 मई को शाम चार बजे तक विद्यालय में नामांकित बच्चों की 60% प्रविष्टि की जाए। अन्यथा की स्थिति में आप सभी के वेतन का अगले आदेश तक स्थगन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने 31 मई को जारी कर कहा कि प्रविष्टि में रुचि नहीं ली गई और न ही कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने इस कार्य के प्रति उदासीनता और उच्च अधिकारी के आदेश को अवहेलना करार दिया। वहीं, उन्होंने जिले के सभी प्रधानाध्यापक, कंप्यूटर शिक्षक, कंप्यूटर प्रशिक्षक के एक दिन के वेतन की कटौती करते हुए शत-प्रतिशत प्रविष्टि होने तक सभी का वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed