फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Shah Nawaz Husain slams Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav, says Voter Adhikar Yatra lacks common Bihari particip

Bihar: 'वोटर अधिकार यात्रा में आम बिहारी नहीं, सिर्फ पार्टी वर्कर', शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज

Tue, 26 Aug 2025 02:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 02:57 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर अधिकार यात्रा में आम बिहारी जनता का कोई असर नहीं है और केवल पार्टी वर्कर तथा चुनावी इच्छाधारी लोग शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Shah Nawaz Husain slams Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav, says Voter Adhikar Yatra lacks common Bihari particip
पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर में एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में आम बिहारी जनता का कोई असर नहीं दिख रहा, बल्कि केवल पार्टी वर्कर और चुनावी इच्छाधारी लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यात्रा में कांग्रेस, राजद और सीपीएम के लोग घूम रहे हैं, जो टिकट की इच्छा लिए हुए हैं। उन्होंने कहा, "यात्रा में आम बिहारी नजर नहीं आ रहे, सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता और इच्छाधारी ही दिख रहे हैं। पोस्टरों के ऊपर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।"
विज्ञापन


पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच राजनीतिक असंगति को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि "जहां तेजस्वी राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मानते हैं, वहीं राहुल गांधी बिहार के मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवार पर चुप्पी साधते हैं।" हुसैन ने इसे जंगलराज के कालखंड से जोड़ते हुए बताया कि राहुल गांधी नाम लेने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें उस दौर की याद है। शाहनवाज हुसैन ने निष्कर्ष निकाला कि यात्रा आम बिहारी की बजाय केवल पार्टी हित और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की झलक पेश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed