फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Seven youths who had gone to immerse Saraswati idol in Vaishali drowned; Two died, family in mourning

Bihar News: वैशाली में सरस्वती मूर्ति विसर्जन करने गए सात युवक डूबे; दो की मौत, परिवार मातम में डूबा

Fri, 16 Feb 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 07:34 PM IST
सार

Vaishali Hindi News: वैशाली में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर गए सात युवक अचानक नदी में डूब गए। उनमें से पांच लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो युवकों की डूब जाने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Seven youths who had gone to immerse Saraswati idol in Vaishali drowned; Two died, family in mourning
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के सिमरा घाट पर सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर गए सात युवक अचानक नदी में डूब गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से पांच युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि, दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद घाट पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान वैशाली प्रखंड पंचायत दाउदनगर ग्राम चांदनी चौक निवासी कमल पासवान के बेटे संजीत कुमार (17) और नथुनी दास के बेटे राहुल कुमार (18) के रूप में हुई है। वैशाली थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद में जुट गई है। दोनों युवकों की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सभी युवक एक साथ मूर्ति को लेकर विसर्जन करने नदी में चले गए थे। लेकिन अचानक मूर्ति पानी में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सभी मूर्ति के नीचे चले गए। दरअसल, मूर्ति को विसर्जित करने के लिए सभी युवक गहरे पानी में चले गए थे। उनमें से स्थानीय लोगों की मदद से पांच लोगों को निकाल लिया गया। लेकिन लोग दो युवकों को निकालने में असफल रहे, इस कारण से दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों और स्थानीय मछुआरों के सहयोग से दोनों युवक के शवों को बाहर निकाल लिया गया। युवकों की मौत की खबर मिलने के बाद दोनों के परिवारों में मातम छा गया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन और पूजा के लिए जिले में व्यापक तैयारी भी की थी। लेकिन इसी बीच वैशाली में दर्दनाक घटना घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed