Bihar: BPSC-70वीं परीक्षा रद्द होने पर राजद छात्र संगठन में रोष, सीएम नीतीश के खिलाफ जताई नाराजगी
Bihar: बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित तौर पर हुए पेपर-लीक की जांच और पुनः परीक्षा कराने को लेकर राजद छात्र संगठन ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में आज राजद छात्र संगठन ने शनिवार को बीपीएससी की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग और फिर से एग्जाम की मांग को लेकर के सीएम नीतीश कुमार का अर्थी जुलुस निकाला। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र हिन्दू रीती रीवाज के साथ मंत्र उच्चारण कर कंधे पर अर्थी और हाथ में घड़ा लेकर निकले। इस दौरान छात्रों ने एक सुर में BPSC की परीक्षा रद्द करके पुनः परीक्षा लेने की मांग की है। छात्रों ने कहा है की सीएम नीतीश कुमार की सरकार में हर बार बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जाता है और इस कारण से इससे मेधावी छात्र प्रभावित हो रहे हैं।
अब तो बिहार की प्रतिष्ठा पूरे देश में धूमिल हो रही है। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार हैं। अभी बीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का भी प्रश्न पत्र लीक हुआ था, लेकिन सीएम इन मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस दौरान छात्र राजद के नेता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार अपने संरक्षण में बीपीएससी का पेपर लीक कराते हैं। बिहार के BPSC के अभ्यर्थी जब अपने हक की आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठी चार्ज किया जाता है।