फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Pickup van driver kidnapped from home and murdered, panic spread in the area

Bihar News: घर से अगवा कर पिकअप वैन चालक की हत्या, इलाके में फैली दहशत

Wed, 10 Sep 2025 10:27 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 10:27 AM IST
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मथुरा गांव निवासी अशोक सिंह को घर से अगवा कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे डेढ़ साल पहले केला काटने को लेकर हुए विवाद का बदला बताया जा रहा है। आरोपी दिलीप महतो के चारों पुत्रों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Pickup van driver kidnapped from home and murdered, panic spread in the area
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार-रविवार की दरमियानी रात घर से अगवा कर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मृतक की पहचान मथुरा गांव निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह अपने घर में सो रहे थे, तभी उनके पास के रहने वाले आरोपियों ने उन्हें अगवा किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके अलावा, सर पर कई बार चाकू से वार किया गया। हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या के पीछे डेढ़ साल पहले केला काटने को लेकर हुए विवाद का बदला बताया जा रहा है। मृतक के भतीजे करण कुमार ने कहा कि उसी समय आरोपियों ने अशोक सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी और मामले की शिकायत बिदुपुर थाने में भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दिलीप महतो के चारों पुत्र – गुड्डू, अभिषेक, देवा और सन्नी की मां को हिरासत में लिया, जिन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार का भरण-पोषण अशोक सिंह अपनी पिकअप वैन चलाकर करता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई कर रही है और इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed