फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   People upset with bad roads and waterlogging burst out in anger blocked the road by setting fire

Bihar: खराब सड़क और जलजमाव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, आगजनी कर सड़क की जाम

Fri, 30 May 2025 01:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 30 May 2025 01:10 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में गोबरसही चौक से डुमरी रोड तक की खराब सड़क और लंबे समय से हो रहे जलजमाव से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध किया। उन्होंने जगह-जगह आग लगाकर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।
 

विज्ञापन
People upset with bad roads and waterlogging burst out in anger blocked the road by setting fire
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में गोबरसही चौक से डुमरी रोड तक की खस्ताहाल सड़क और लंबे समय से जलजमाव की समस्या से त्रस्त स्थानीय लोगों का शुक्रवार को आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आगजनी करते हुए मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन


महीनों से जलजमाव, प्रशासन कर रहा अनदेखी

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कई महीनों से इस मार्ग पर करीब 250 मीटर तक जलजमाव बना हुआ है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़कों की हालत जर्जर होने से वाहन खराब हो रहे हैं और दुर्गंध के कारण बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे कई बार स्थानीय विधायक और पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है, समाधान नहीं। लोगों का कहना है कि मंत्री का आवास इस मार्ग से कुछ ही दूरी पर है और कई अधिकारी भी इसी मार्ग से रोज गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। स्थानीय निवासी गोविंद कुमार ने बताया, "हम कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है, इसलिए सड़क पर उतरना पड़ा।"

व्यवसाय और जीवन प्रभावित, आगे और बड़े आंदोलन की चेतावनी

विरोध कर रहे सोनू कुमार ने कहा कि इस सड़क से रोज हजारों लोग और वाहन गुजरते हैं। दुर्गंध और कीचड़ के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। व्यवसायी भी समय पर दुकान नहीं पहुंच पाते, जिससे आमदनी पर असर पड़ रहा है। "अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम लोग आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे," उन्होंने चेतावनी दी। इस प्रदर्शन के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया था। लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed