{"_id":"68c241d1921062d5ad07a899","slug":"nepal-curfew-india-nepal-border-jharokhra-border-ssb-security-nepal-riot-border-closed-rautahat-district-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नेपाल में कर्फ्यू का असर, भारत-नेपाल सीमा पर सैकड़ों लोग फंसे, सुरक्षा बलों ने कड़ी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नेपाल में कर्फ्यू का असर, भारत-नेपाल सीमा पर सैकड़ों लोग फंसे, सुरक्षा बलों ने कड़ी की निगरानी
Thu, 11 Sep 2025 08:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:58 AM IST
सार
नेपाल में उपद्रव और रक्षा मंत्रालय द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का असर भारत-नेपाल सीमा पर दिख रहा है। झरौखर बॉर्डर समेत कई जगहों पर दोनों देशों के सैकड़ों लोग आवाजाही बंद होने से फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
सीमा पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में उपद्रव और हालात बिगड़ने के बाद वहां की रक्षा मंत्रालय ने सेना की मदद से पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसका सीधा असर भारत-नेपाल सीमा पर देखने को मिल रहा है। भारतीय सुरक्षा बल (SSB) ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और बॉर्डर से लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, झरौखर बॉर्डर पर बुधवार शाम तक दोनों देशों के सैकड़ों लोग फंसे रहे। इनमें ज्यादातर नेपाली नागरिक हैं, जो दिल्ली, पटना या मोतिहारी से काम या इलाज करवाकर लौट रहे थे। नेपाल के रौतहट जिला निवासी विजय यादव ने बताया कि वे दिल्ली से घर लौट रहे थे लेकिन सुबह से ही बॉर्डर पर फंसे हैं। इसी तरह, गंगानगर निवासी राम लोचन प्रसाद और रौतहट निवासी राम शरण यादव ने भी सुरक्षा बलों द्वारा रोके जाने की बात कही।
पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल

भारतीय युवकों ने भी बताया कि उन्हें नेपाली क्षेत्र से भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हालांकि, एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा पूरी तरह से सील नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। सभी पोस्टों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और नेपाल में जारी हालात के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।