{"_id":"669f67a8d192822c52043826","slug":"muzaffarpur-wife-got-seriously-injured-in-accident-at-sdm-residence-instructions-for-investigation-and-action-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: SDM आवास पर लापरवाही से हुए हादसे में पत्नी गंभीर घायल, जांच के निर्देश जारी; ठेकेदार समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: SDM आवास पर लापरवाही से हुए हादसे में पत्नी गंभीर घायल, जांच के निर्देश जारी; ठेकेदार समेत चार गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2024 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:49 PM IST
सार
Muzaffarpur News: एसडीएम पूर्वी ने बताया कि इस हादसे में पूरा कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया है और भारी नुकसान हुआ है। फर्नीचर कागजात और अन्य सामग्री को भी भारी नुकसान हुआ है। इस मामले में नगर निगम सहित अन्य विभाग को लिखित शिकायत करवाई गई है।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में सोमवार की शाम एसडीएम पूर्वी अमित कुमार के आवास में गोपनीय शाखा के कार्यालय के पास एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की बिल्डिंग मैटेरियल के रूप में इस्तेमाल लकड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया। घटना के वक्त एसडीएम की पत्नी अपर्णा श्रेया पढ़ाई कर रही थीं। अचानक बड़ी लकड़ी के गिरने से एसडीएम पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं और बेहोश हो गईं। उसके बाद मौके पर मौजूद कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापरवाही के मामले में ठेकेदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामूचक रोड का बताया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी के बाद से एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि पूर्व से बिल्डिंग निर्माण को लेकर संबंधित ठेकेदार और बिल्डर को नियम के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही थी। आज शाम को यह लापरवाही बड़ी घटना के रूप में सामने आई है, जिसमें परिवार की सदस्य मेरी पत्नी गंभीर रूप में चोटिल हुई है और उनकी जान बच गई है। यही नहीं, अगर थोड़ी सी भी सतर्कता नहीं दिखाई गई होती तो जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस हादसे में पूरा कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया है और भारी नुकसान हुआ है। फर्नीचर कागजात और अन्य सामग्री को भी भारी नुकसान हुआ है। इस मामले में नगर निगम सहित अन्य विभाग को लिखित शिकायत करवाई गई है। पुलिस को जानकारी दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में इन दिनों लगातार ही बिल्डिंग बायलॉज नियम का उल्लंघन जिस तरह निर्माण कराए जाने का रहा, यह बहुत ही गंभीर मामला है।