{"_id":"669fb1a7081a923a0b038de9","slug":"muzaffarpur-tailor-going-to-fill-petrol-in-his-bike-died-after-colliding-with-a-loading-vehicle-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे दर्जी की लोडिंग वाहन से टकराने से मौत, पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे दर्जी की लोडिंग वाहन से टकराने से मौत, पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
Tue, 23 Jul 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:05 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मनियारी थाना के SHO एसएचओ देवव्रत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वह थानाक्षेत्र के काजी इंडा चौक पर टेलर शॉप को चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मौके पर मौजूद पुलिस तथा स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में बाइक में पेट्रोल लेने जा रहा एक दर्जी सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के काजी इंडा मदरसा चौक के पास की है। मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी मो. अरमान (19) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दर्जी मो. अरमान अपनी अपाचे बाइक में पेट्रोल पंप से तेल लेने के लिए निकला था। इसी दौरान एक लोडिंग वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि युवक की सड़क पर गिरने और अत्यधिक खून निकल जाने से मौत हो गई। मो. अरमान काजी इंडा चौक पर किराए के एक मकान पर रहकर अपनी टेलर शॉप चलाया करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अरमान आज पेट्रोल लेने के मदरसा चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के लिए निकला था। इस दौरान में आगे जा रहे एक लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया। इसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन से हुई टक्कर में बाइक गिर गई और युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। इस दौरान अत्यधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना को लेकर के मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मनियारी थाना के SHO एसएचओ देवव्रत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिले सकरा थाना क्षेत्र के गांनीपुर बेझा निवासी मो. अरमान के रूप में की गई है। वह थानाक्षेत्र के काजी इंडा चौक पर टेलर शॉप को चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।