फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Number of AES cases rises to 25, many children suffering from Chamki fever admitted

Bihar News: AES के मामले बढ़कर हुए 25, चमकी बुखार से ग्रसित कई बच्चे भर्ती; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Tue, 11 Jun 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jun 2024 02:12 PM IST
सार

Muzaffarpur: एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) को लेकर के राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर और आसपास के संभावित जिलों को अलर्ट पर काम करने और इलाज के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिले के अंदर के अस्पताल में इलाज की भी व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Number of AES cases rises to 25, many children suffering from Chamki fever admitted
बिहार में फिर बढ़े चमकी बुखार के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के साथ चमकी बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिनों मोतिहारी जिले के एक ढाई साल के बच्चे में AES की पुष्टि के बाद अब सीतामढ़ी जिले की एक बच्ची में AES की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब SKMCH में एईएस का कुल आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि गंभीर स्थिति वाले हालात नहीं है। सभी बच्चे ठीक होकर लौट चुके हैं।

विज्ञापन

 
मोतिहारी और सीतामढ़ी बन रहे एपिसेंटर
मुजफ्फरपुर जिले में AES के सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद अब उत्तर बिहार के सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले में मामले बढ़े हैं। दोनों जिलों के अंदर अब तक कुल चार-चार AES के केस सामने अब तक आए हैं। वहीं, इन जिले के अंदर अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। बीते एक हफ्ते में आधा दर्जन नए केस आए हैं, जिनमें अकेले इन्हीं जिले के हैं। जबकि अन्य पांच केस शिवहर, वैशाली और गोपालगंज जिले से आए हैं। इस मामले की पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने दिया है। मोतिहारी में अब चार केस अकेले हैं तो चार केस सीतामढ़ी जिले से आए हैं।
विज्ञापन

 

Muzaffarpur: Number of AES cases rises to 25, many children suffering from Chamki fever admitted
बिहार में फिर बढ़े चमकी बुखार के मामले - फोटो : अमर उजाला

अन्य जिलों के सीएस को स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट
एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) को लेकर के राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर और आसपास के संभावित जिलों को अलर्ट पर काम करने और इलाज के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिले के अंदर के अस्पताल में इलाज की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना और उमस भरी गर्मी से आ रही परेशानी को देखते हुए कहा गया है कि सभी जिले के चिकित्सक अलर्ट पर काम करें। साथ ही AES को लेकर जन जागरूकता के लिए पहले से डोर-टू-डोर विजिट करने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed