फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: wheel of a bus going to Patna suddenly came off, vehicle ran for 100 meters without a tire

Bihar: मुजफ्फरपुर में पटना जा रही बस का अचानक खुला पहिया, 100 मीटर तक बिना टायर के दौड़ा वाहन; मची अफरातफरी

Fri, 16 Aug 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Aug 2024 02:48 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पटना जा रही यात्रियों से भरी बस का अचानक एक पहिया खुल गया, जिसके बाद बस 100 मीटर तक बिना चक्के के दौड़ती रही। हालांकि हादसा टल गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: wheel of a bus going to Patna suddenly came off, vehicle ran for 100 meters without a tire
अचानक खुला चलती बस का पहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां यात्रियों से भरी हुई बस का अचानक पहिया खुल गया। इसके बाद बस 100 मीटर तक बिना टायर के दौड़ती रही। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र का बताई जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं, आधा घंटे खोजने के बाद टायर मिला।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज से पटना जा रही यात्रियों से भरी बस का चक्का अचानक खुल गया। उसके बाद बस बिना चक्के के 100 मीटर से अधिक दूरी तक दौड़ती रही। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अरेराज से खुली एक बस यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। तभी अचानक की उक्त बस का अनियंत्रित होने से आगे का एक चक्का खुलकर अलग हो गया और पास के खेत में जा गिरा। वहीं, बस के अंदर बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


इस बीच चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोका। तब तक 100 मीटर से भी अधिक बस जा चुकी थी। यह घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरैया मुख्य सड़क के पास SH-74 पर घटी। उसके बाद से बस के यात्री आनन-फानन में बाहर निकल गए, जिसके बाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, बस रुकने के बाद चालक और खलासी बस के टायर की खोजबीन में लग गए। करीब आधा घंटे की खोजबीन के बाद पास के खेत में थोड़ी दूरी पर बस का चक्का मिला। उसके बाद बस के चक्के को लगा कर वापस सभी यात्री बस में बैठकर पटना की ओर रवाना हुए। उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed