फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Undertrial prisoner died, family members keep body at police station and protest for hours

Bihar: मुजफ्फरपुर में विचाराधीन कैदी की मौत के बाद थाने पर बवाल; शव रखकर घंटों विरोध, पुलिस पर पीटने का आरोप

Sun, 22 Sep 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उदय कुमार एक वांछित अपराधी था और उसकी मौत जेल में इलाज के दौरान हुई। वहीं, एडिशनल एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जेल प्रशासन भी इस पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Undertrial prisoner died, family members keep body at police station and protest for hours
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थानाक्षेत्र में एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर घंटों विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि उदय कुमार (24) की मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई है। इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने शव को थाने के गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, उदय कुमार को आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन मामलों में गिरफ्तार कर दो महीने पहले न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद से उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। उसे मुजफ्फरपुर और पटना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां जॉन्डिस की पुष्टि हुई थी। इसी बीच SKMCH अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को थाने लेकर आए और वहां विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित लोगों ने बोचहा-पटियासा रोड को बांस-बल्लों से जाम कर दिया। फिर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए परिजनों ने न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर और अन्य अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को हटाकर प्रदर्शन को समाप्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उदय कुमार एक वांछित अपराधी था और उसकी मौत जेल में इलाज के दौरान हुई। एडिशनल एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जेल प्रशासन भी इस पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed