फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Uncle died in road accident while returning from market for nephew's wedding, aunt injured

Bihar News: भतीजे की शादी के लिए खरीदारी कर बाजार से लौट रहे दंपती को वाहन ने कुचला; चाचा की मौत, चाची गंभीर

Tue, 19 Nov 2024 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मोतीपुर थाना अध्यक्ष राजन पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन के खिलाफ शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, चालक और वाहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Uncle died in road accident while returning from market for nephew's wedding, aunt injured
मृतक राजू पासवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में भतीजे की शादी के लिए मार्केटिंग कर लौट रहे राजू पासवान (45) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा मोरसंडी स्थित एनएच-27 पर गोपाल ढाबा के पास हुआ। शादी के एक दिन पूर्व हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन

 
मार्केटिंग के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, राजू पासवान अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ शहर से भतीजे की शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल दंपती को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान राजू पासवान की मौत हो गई। वहीं, हादसे में सुमित्रा देवी का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज SKMCH में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। 
विज्ञापन



 
शादी का माहौल मातम में बदला
राजू पासवान के भतीजे की शादी अगले ही दिन थी। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मोतीपुर थाना अध्यक्ष राजन पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन के खिलाफ शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, चालक और वाहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed