फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Teacher's body found soaked in blood on roadside, suspected to be a murder for robbery

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे मिला खून से सना शिक्षक का शव, लूटपाट के लिए हत्या की आशंका

Mon, 03 Jun 2024 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Jun 2024 01:53 PM IST
सार

Muzaffarpur News: ASP टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया अहियापुर थाने क्षेत्र के चौक पास में एक व्यक्ति का शव को बरामद किया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। आशंका है कि इनसे लूटपाट की गई होगी। मृतक की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Teacher's body found soaked in blood on roadside, suspected to be a murder for robbery
मृत शिक्षक गोपाल कुमार झा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसे लेकर लूटपाट के बाद हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के अति व्यस्त अहियापुर चौक के पास की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल से एक बैग बरामद हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर निवासी गोपाल कुमार झा के तौर पर हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर में कार्यरत +2 शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर अहियापुर चौक के पास सड़क के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शरीर पर खून के धब्बे और पास में एक बैग भी मिला। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन




घटना को लेकर बदमाशों द्वारा लूटपाट के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद किया गया है। ASP टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया अहियापुर थाने क्षेत्र के चौक पास में एक व्यक्ति का शव को बरामद किया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। आशंका है कि इनसे लूटपाट की गई होगी। मृतक की पहचान कर ली गई है। अभी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed