{"_id":"67ab0f98e25760773b0807db","slug":"muzaffarpur-news-pipeline-mechanic-dies-under-suspicious-circumstances-in-bengaluru-chaos-among-family-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में बिहार के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में बिहार के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 11 Feb 2025 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:21 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने कहा कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर परिजन लिखित शिकायत देंगे, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक अमरनाथ कुमार सहनी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के भलूही खान निवासी 26 वर्षीय अमरनाथ कुमार सहनी की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना बेंगलुरु में साथ काम करने वाले मजदूरों ने फोन के जरिए परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सोमवार की शाम जब अमरनाथ का शव उसके गांव पहुंचा, तो घर में चीत्कार मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। मृतक की मां सुमित्रा देवी, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने आशंका जताई कि कंपनी की लापरवाही के कारण अमरनाथ की मौत हुई है।
विज्ञापन
परिवार की जिम्मेदारी उठाने गया था बेंगलुरु
मृतक की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि बड़े भाई की मृत्यु के बाद अमरनाथ ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह महज एक महीने पहले ही बेंगलुरु कमाने गया था और वहां एक पाइपलाइन कंपनी में बतौर मैकेनिक काम कर रहा था। परिजनों को यह खबर बेंगलुरु में साथ काम कर रहे मजदूरों ने फोन पर दी। मजदूरों के अनुसार, अमरनाथ रात में अपने कमरे में सोया था। लेकिन सुबह जब साथी उसे जगाने पहुंचे, तो वह मृत मिला।
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमरनाथ तीन बच्चों का पिता था और उसकी कमाई से ही घर चलता था। परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सोमवार शाम जब अमरनाथ का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। पत्नी और बच्चों की करुण पुकार सुनकर गांव के लोग भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
इस मामले में साहेबगंज थाना पुलिस ने कहा कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर परिजन लिखित शिकायत देंगे, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन इस मौत ने गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।