{"_id":"65e5c3b29a8a33c53a06faa6","slug":"muzaffarpur-news-liquor-worth-rs-25-lakh-seized-was-being-smuggled-in-guise-of-razors-of-gillette-company-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराब धंधेबाजों की होली बेरंग, बड़ी कंपनी के रेजर की आड़ में की जा रही थी तस्करी; 25 लाख का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराब धंधेबाजों की होली बेरंग, बड़ी कंपनी के रेजर की आड़ में की जा रही थी तस्करी; 25 लाख का माल जब्त
Mon, 04 Mar 2024 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:21 PM IST
सार
Muzaffarpur Hindi News: उत्पाद विभाग की अधिकारी ने बताया कि 25 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त की गई है। लेकिन तस्कर मौके से फरार हो गया। जब्त की गई शराब को होली पर खपाया जाना था। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जब्त माल की जांच करते हुए उत्पाद विभाग की टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर शराब जब्त किया है। तस्करों ने जिला उत्पाद विभाग और पुलिस से बचाने के लिए शराब को रेजर बनाने वाली कंपनी जिलेट की कार्टन की आड़ में छिपा कर रखा था। बरामद शराब पंजाब निर्मित है। वहीं, शराब तस्कर मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन
हालांकि उत्पाद विभाग ने शराब लदे हुए कंटेनर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही शराब तस्करी के अगले-पिछले संपर्कों पता लगाया जा रहा है। कंटेनर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। इसे लेकर के राज्य के परिवहन विभाग से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले को लेकर उत्पाद विभाग की महिला पदाधिकारी सोनी महिवाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर इस बड़ी खेप को बरामद किया गया है। जिला के उत्पाद विभाग की करवाई में ₹25 लाख की अवैध शराब की खेप को जब्त किया गया है। शराब जिलेट कंपनी के रेजर की आड़ में छिपा कर लाई गई थी। इस खेप को होली के त्योहार के मौके पर लोगों को परोसने की बड़ी तैयारी की गई थी। लेकिन जिला उत्पाद विभाग ने शराब के तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हालांकि उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई अहियापुर थाना क्षेत्र की बाजार समिति के फल मंडी में की गई है। जब्त की गई शराब पंजाब निर्मित है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।