फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: jackal have bitten and injured more than 12 people so far; villagers are terrified

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सियार का आतंक, अब तक 12 से ज्यादा लोगों को काटकर किया घायल; ग्रामीणों में दहशत

Fri, 06 Sep 2024 02:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 02:53 PM IST
सार

Muzaffarpur News: स्थानीय ग्रामीण रितेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में एक जानवर ने 12 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है। यह जानवर कुत्ते जैसा दिखता है और लगता है कि जैसे सियार है। यह कोई भेड़िया नहीं है और इसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: jackal have bitten and injured more than 12 people so far; villagers are terrified
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के शेरपुर पंचायत के बंगरा गांव में सियार ने आतंक मचाया हुआ है। यहां सियार ने अब तक 12 से ज्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायलों में से कई लोगों को सदर अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम उक्त जानवर को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
दरअसल, बीते दो दिनों से जिले के सदर थानाक्षेत्र के शेरपुर पंचायत इलाके के बंगरा गांव में एक जानवर के आतंक से लोगों में दहशत बनी हुई है। आलम यह है कि सियार ने अब तक चार बच्चों सहित 12 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है, जिसके बाद से पूरे इलाके के लोग डरे-सहमे हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद से जिले की वन विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसको लेकर पूरे गांव और खेतों में कई पिंजड़े लगाए जा रहे हैं, ताकि सियार को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

 
स्थानीय ग्रामीण रितेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में एक जानवर ने 12 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है। यह जानवर कुत्ते जैसा दिखता है और लगता है कि जैसे सियार है। यह कोई भेड़िया नहीं है और इसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है। इससे लोग काफी डरे-सहमे हैं। वहीं, सियार के आतंक के कारण गांव के कई बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed