{"_id":"67c5ca95258472dacb08f97b","slug":"muzaffarpur-news-former-councilor-vijay-jha-arrested-in-case-of-forceful-occupation-of-house-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जबरन घर कब्जाने के मामले में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार; पुलिस ने शिकायतकर्ता को भी पकड़ा, क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जबरन घर कब्जाने के मामले में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार; पुलिस ने शिकायतकर्ता को भी पकड़ा, क्यों?
Mon, 03 Mar 2025 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:58 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जबरन घर कब्जाने के मामले में पूर्व पार्षद विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की शिकायत करने वाले फरियादी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय झा और फरियादी आभूषण कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार में जबरन घर कब्जाने के मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद विजय झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विजय झा पर आरोप है कि उन्होंने एक आभूषण कारोबारी के घर में जबरन घुसकर जेसीबी की मदद से कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ और महिला से मारपीट की भी घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
सिटी एसपी ने की पुष्टि, नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर पूर्व पार्षद विजय झा और वर्तमान पार्षद पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने पुष्टि की कि विजय झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
राजकुमार की बेटी ने दर्ज कराया मामला
इस मामले में राजकुमार की पुत्री सान्या राज ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद विजय झा और उनके गुर्गों ने जबरन घर में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विजय झा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विजय झा की शिकायत पर राजकुमार पर भी केस दर्ज
दूसरी ओर, विजय झा ने भी आभूषण कारोबारी राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजकुमार ने उनसे जमीन का सौदा किया था, लेकिन बाद में साजिश के तहत कब्जा देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन विवाद के कारण हुआ विवाद
यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धोखाधड़ी और कब्जे के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।