फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Doctor played Holi with a student injured by bullet, congratulated him by applying gulal

आईसीयू में बरसे रंग: गोली लगने से घायल छात्र संग डॉक्टर ने खेली होली, गुलाल लगाकर दी बधाई; परिजन हुए भावुक

Sat, 15 Mar 2025 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Mar 2025 08:32 PM IST
सार

Muzaffarpur News: डॉ. गौरव वर्मा ने आगे कहा कि अस्पतालों में अक्सर एक उदासी का माहौल रहता है, लेकिन अगर किसी मरीज को मानसिक तौर पर भी थोड़ा सुकून और खुशी मिले तो उसका इलाज भी बेहतर होता है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Doctor played Holi with a student injured by bullet, congratulated him by applying gulal
आईसीयू में भर्ती घायल छात्र को गुलाल लगाते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भी होली का एक अनोखा रंग देखने को मिला। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल एक छात्र का इलाज कर रहे चिकित्सक ने जब उसी मरीज के माथे पर गुलाल लगाकर उसे होली की बधाई दी, तो अस्पताल का गंभीर माहौल भी कुछ पल के लिए रंगीन हो उठा।

विज्ञापन

 
दरअसल, शहर के एक निजी अस्पताल में इलाजरत घायल छात्र को चिकित्सक डॉ. गौरव वर्मा ने इलाज के बाद गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यह क्षण न केवल आईसीयू के लिए खास रहा, बल्कि मरीज और उसके परिजनों के लिए भी एक भावुक अनुभव बन गया। डॉक्टर की इस मानवीय पहल ने इलाज के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव की भी मिसाल पेश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मुंगेर Asi हत्याकांड:मुठभेड़ वाली जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद, बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आईसीयू में मनाई गई छोटी होली
जानकारी के अनुसार, घायल छात्र श्री प्रकाश एक पैक्स अध्यक्ष का पुत्र है। वह बीते शाम को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके ही एक दोस्त ने उसे गोली मार दी थी, जिससे छात्र को पेट में अग्नाशय (पैंक्रियाज) के पास गंभीर चोट लगी थी। समय रहते इलाज शुरू होने से उसकी जान बच गई। अब छात्र की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।



 
‘आईसीयू में होली मनाना सिर्फ प्रतीक नहीं, सकारात्मक संदेश है’
घायल छात्र के इलाज में जुटे डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि छात्र की हालत अब ठीक है। जब जीवन की जंग जीतने की ओर वह कदम बढ़ा रहा है, तो हमने चाहा कि उसे एक सामान्य और सुकूनभरा माहौल मिले। अस्पताल की दीवारों के बीच दर्द और तनाव के बीच अगर हम थोड़ी खुशियां बांट सकें तो मरीज का मनोबल भी बढ़ता है। इसी सोच के तहत हमने छात्र को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि अस्पतालों में अक्सर एक उदासी का माहौल रहता है, लेकिन अगर किसी मरीज को मानसिक तौर पर भी थोड़ा सुकून और खुशी मिले तो उसका इलाज भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime:जेल से छूटा युवक पिस्तौल लहराकर देता रहा धमकी, होली पर वीडियो से हुआ खुलासा; पुलिस जांच में जुटी
 
परिजनों की आंखों में आभार के आंसू
छात्र श्री प्रकाश के पिता और अन्य परिजनों ने डॉक्टर की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस डॉक्टर ने हमारे बेटे को नई जिंदगी दी, उसी ने हमें इस कठिन समय में मुस्कुराने की एक वजह भी दी है। यह पल हमारे लिए कभी नहीं भूलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed