{"_id":"676ecd9fc96956d15f07de4b","slug":"muzaffarpur-husband-appeal-to-police-search-for-missing-wife-love-story-inter-religious-marriage-kidnapping-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लव स्टोरी से अपहरण तक, गायब पत्नी की तलाश में पति की पुलिस से गुहार; मजहब की दीवार तोड़ की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लव स्टोरी से अपहरण तक, गायब पत्नी की तलाश में पति की पुलिस से गुहार; मजहब की दीवार तोड़ की थी शादी
Fri, 27 Dec 2024 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:24 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पहले पिता ने बेटी की अपहरण की शिकायत कराई थी,अब प्रेमी से पति बने शख्स ने पत्नी को गायब करने की शिकायत करवाई है। इसे लेकर उसने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग से शुरू हुई शादी की कहानी अब एक विवादित मोड़ पर पहुंच गई है। पति लोकेश कुमार ने अपनी पत्नी शमा परवीन को वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। लोकेश का आरोप है कि उनकी पत्नी को उसके परिजन जबरन अपने साथ ले गए हैं और उसे गायब कर दिया है।
विज्ञापन
प्यार से शादी तक का सफर
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के लोकेश कुमार और शमा परवीन ने प्रेम प्रसंग के बाद आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने दिल्ली जाकर कोर्ट से भी अपनी शादी को वैधता दिलाई। कोर्ट ने उनकी उम्र और सहमति को देखते हुए उन्हें एक साथ रहने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
शादी के बाद जब लोकेश और शमा अपने परिवार का आशीर्वाद लेने घर लौटे, तो पुलिस ने उनके घर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में कोर्ट में युवती ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दी और वे अपने घर लौट आए।
विज्ञापन
पिता ने लगाया अपहरण का आरोप
शमा के पिता ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उनका कहना था कि जब वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ दरभंगा इलाज कराने जा रहे थे तो NH-57 के जारंग चौक के पास उनकी बेटी गायब हो गई। इसके बाद गयाघाट थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
‘ससुर ने बुलाकर पत्नी को गायब किया’
लोकेश कुमार ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद शमा के पिता ने उनसे मिलने की इच्छा जताई और उन्हें सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र बुलाया। वहां पहुंचने पर लोकेश के सामने ही शमा को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। तब से शमा का कोई पता नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गयाघाट थाना क्षेत्र और डुमरा थाने की पुलिस इस मामले में ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है। साथ ही, युवती का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।