फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Entered SHO's chamber and made reel sitting on SHO's chair, accused private driver removed

Bihar News: थानेदार के चैंबर में घुस SHO की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, आरोपी निजी चालाक पर हुई कार्रवाई

Tue, 06 Aug 2024 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Aug 2024 01:27 PM IST
सार

Muzaffarpur News: काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने में निजी चालक द्वारा बनाई गई रील वायरल होने के बाद थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने फटकार लगाते हुए उसे भगा दिया। SHO ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलते ही अविलंब उक्त चालक को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Entered SHO's chamber and made reel sitting on SHO's chair, accused private driver removed
एसएचओ के चैंबर में रील्स बनाता आरोपी निजी चालक विक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में गश्ती गाड़ी पर तैनात निजी चालक को SHO के चैंबर में घुसकर सोशल मीडिया रील बनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर उक्त रील के वायरल होने के बाद कड़ी फटकार के साथ थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने गश्ती गाड़ी के निजी चालक को थाने से हटा दिया है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बिहार में रील्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आम तो आम अब खास लोग भी नियम को ताक पर रखकर कर रील्स बनाकर बना प्रसिद्ध होने की जुगत में लगे रहते हैं। मुजफ्फरपुर जिले में भी इन दिनों युवाओं में रील्स बनाने का काफी क्रेज है। वहीं जब पुलिसकर्मी हो, पुलिस वाहन हो तो यह गजब की बात है। इसी तरह का एक कारनामा काजी मोहम्मदपुर थाने से सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, काजी मोहम्मदपुर थाने में विक्रम नाम का शख्स थानेदार साहब का काम देखता है और गश्ती गाड़ी का निजी चालक भी है। विक्रम ने थानेदार के चैंबर में घुसकर बड़े आराम से कुर्सी पर बैठकर घूम-घूम कर फिल्मी गाने पर रील बनाई। फिर यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसे देखते ही लोग अब पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसी मजबूरी है कि सरकारी आदमी के साथ-साथ बिना निजी आदमी रखे थानेदार साहब काम नहीं कर पाएंगे, जिसको पुलिस के नियम की तनिक भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने में कार्यरत निजी चालक विक्रम द्वारा बनाई गई रील वायरल होने के बाद थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने फटकार लगाते हुए उसे भगा दिया। SHO ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलते ही अविलंब उक्त चालक को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed