फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime: Miscreants bombed house, also fired at vehicles; family in panic

Bihar Crime: बदमाशों ने घर पर की बमबाजी, वाहनों पर गोलीबारी भी की; दहशत में परिवार, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 11 Feb 2025 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Feb 2025 09:23 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव में कुछ बदमाशों ने सुतली बम से हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Miscreants bombed house, also fired at vehicles; family in panic
घटना की जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी विशुनपुर माधो गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक घर पर सुतली बम से हमला कर दहशत फैला दी। नकाबपोश अपराधियों ने मोहम्मद सागीर, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद मुर्शिद के घर को निशाना बनाया और आधा दर्जन से अधिक बम फेंके। इस हमले के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
जानकारी के मुताबिक, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अज्ञात बदमाश स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। पुलिस इस फुटेज की सहायता से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बदमाशों ने रंगदारी न देने के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस आपसी रंजिश की भी आशंका जता रही है और सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
वाहनों पर भी की गई फायरिंग
बदमाशों ने सिर्फ बमबाजी ही नहीं की, बल्कि मौके पर वाहनों पर भी फायरिंग की। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अपराधियों का मकसद सिर्फ डराना ही नहीं बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाना भी था। हमले के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव में कुछ बदमाशों ने सुतली बम से हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed