फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime: A minor locked his friend in a room and beat him with stick, then made him lick his spit

Crime: मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग ने कमरे में बंद कर दोस्त को लाठी से पीटा, फिर थूक चटवाया; वीडियो वायरल

Sat, 22 Jun 2024 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jun 2024 03:55 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पाया गया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के द्वारा एक लड़के के साथ मारपीट की जा रही थी और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। आरोपी लड़के से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: A minor locked his friend in a room and beat him with stick, then made him lick his spit
चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग दोस्त को उसके साथी ने कमरे में बंद कर पहले लाठी से पिटाई की और फिर उससे थूक चटवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने और पिटने वाले दोनों युवक नाबालिग हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में पुष्टि के बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मुजफ्फरपुर में मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में का बताया जा रहा है। जहां एक किशोर को बंधक बनाकर के उसी के दोस्त द्वारा बेरहमी से पीटे जाने और थूक चटवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित किशोर 15 वर्षीय बताया जा रहा है। पिटाई से पीड़ित का एक हाथ टूट गया है। साथ ही उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं। पीड़ित किशोर को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पाया गया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के द्वारा एक लड़के के साथ मारपीट की जा रही थी और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच वरीय पदाधिकारियों द्वारा कराई गई। सत्यापन के दौरान वीडियो में मारपीट कर रहे नाबालिग लड़के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पाए गए। उक्त वीडियो के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed