फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Candidates took to streets demanding change of BPSC exam date; Gave warning of violent protest

BPSC Exam: परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी; उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

Fri, 02 Feb 2024 05:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

BPSC Candidates Protest: प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी द्वारा और अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसको लेकर पूर्व में सभी को दिलासा भी दिया था। उसके बाद भी सरकार ने वादा खिलाफी की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Candidates took to streets demanding change of BPSC exam date; Gave warning of violent protest
प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में BPSC की मार्च 2024 में होने वाली संभावित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) की परीक्षा को लेकर के प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए अभ्यर्थियों ने सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि वे सरकार द्वारा जारी संभावित तिथि को लेकर के विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, BPSC के द्वारा मार्च 2024 में संभावित की गई तिथि को लेकर बीपीएससी का प्रशिक्षण ले रहे 2022-2024 वर्ष के अभ्यर्थी शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस तिथि में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी द्वारा और अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसको लेकर पूर्व में सभी को दिलासा भी दिया था। उसके बाद भी सरकार ने वादा खिलाफी की है। इसके साथ ही हमारी मांग है कि नई तिथि की घोषणा करें ताकि हम सभी छात्र-छात्राओं का और अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। अगर मांग नहीं मांगी गई तो हम चरणगत तरीके से सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे और प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed