फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur body of youth missing for three days was found under suspicious circumstances suspected murder

Muzaffarpur News: तीन दिन से गायब युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 26 Aug 2024 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

तीन दिन से गायब युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur body of youth missing for three days was found under suspicious circumstances suspected murder
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से गायब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी सरैया गांव की बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है, तुर्की थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में लापता हुए एक युवक का शव मिला। उसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH में भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (26) बड़कुर्वा निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक टेंट हाउस में काम करता था और और वह इसको पार्ट टाइम के रूप में किया करता था। मृतक प्रिंस ग्रेजुएट था और ITI की पढ़ाई कर रखा था। अंतिम बार सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान में देखा गया था और उसी दिन से गायब था, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अनहोनी होने की भी संभावना जताई थी।
विज्ञापन


मामले में तुर्की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल पाया था। देर रात को उसका शव मिला है, जिसके बाद मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि प्रिंस को मारा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर SKMCH मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस एक बेहतर लड़का था और अपने काम पर फोकस रखता था। यही नहीं पढ़ाई लिखाई करने के बाद वह पार्ट टाइम में टेंट लगाने का काम किया करता था और आज उसका शव मिला है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक थाना क्षेत्र के बड़कुर्वा का रहने वाला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच किया जा रहा है। तीन दिन से लड़का गायब था और आज शव मिला है। हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच किया जा रहा है। परिजनों से इस मामले में जानकारी लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed