{"_id":"66aa3326d2ad4dfd570e998f","slug":"muzaffarpur-body-of-a-relative-of-a-district-councilor-was-found-in-suspicious-condition-suspicion-of-murder-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला जिला पार्षद के परिजन का शव, जताई जा रही हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला जिला पार्षद के परिजन का शव, जताई जा रही हत्या की आशंका
Wed, 31 Jul 2024 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:20 PM IST
सार
Muzaffarpur News: एडिशनल एसपी ईस्ट शहरियार अख्तर ने बताया कि एक शव मिला है। अभी हत्या से जुड़ी हुई कोई प्रथम दृष्ट्या जानकारी नहीं मिली। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल गायब है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में मंगलवार से गायब एक अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के बसंत गांव से सटे भदई चौर में पगडंडी के पास की है। मृतक जिला पार्षद का परिजन बताया जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह को अधेड़ व्यक्ति एक साइबर कैफे में किसी ऑनलाइन काम के लिए गए हुए थे, लेकिन लौट नहीं। दिन में 12 बजे तक बात हुई, उसके बाद से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में उनका फोन संपर्क भी भंग हो गया और वहीं पर सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके बाद मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल के निकट जांच की। वैसे परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक शख्स की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में की गई है। वह वर्तमान में जिला पार्षद बबलू सिंह के परिजन हैं।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट शहरियार अख्तर ने बताया कि एक शव मिला है। अभी हत्या से जुड़ी हुई कोई प्रथम दृष्ट्या जानकारी नहीं मिली। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल गायब है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा होगा। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। परिजन के बयान के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन