फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young imprisoned in dubai family appealed to government to release

Bihar News: बिहार का मो. आफताब दुबई जेल में फंसा, रिहाई के लिए परिवार ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

Tue, 07 Oct 2025 10:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 10:56 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के झिटकाही मधुबन पंचायत निवासी मो. आफताब आलम पिछले नौ महीने से दुबई जेल में बंद हैं। उन्हें हत्या के शक में जेल में डाला गया है और 29 अक्टूबर को सजा सुनाई जानी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : young imprisoned in dubai family appealed to government to release
दुबई जेल में बंद मुजफ्फरपुर का युवक रिहाई की मांग

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखण्ड क्षेत्र के झिटकाही मधुबन पंचायत निवासी मोहम्मद फूल के 25 वर्षीय पुत्र मो. आफताब आलम पिछले नौ महीने से यूएई के दुबई जेल में बंद हैं। उनकी सजा की तारीख नजदीक है और परिवार व ग्रामीण अब उनकी रिहाई के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मो. आफताब को हत्या के मामले में जेल में डाला गया है और जल्द ही उन्हें सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला 

मो. आफताब के चाचा मो. अनिशुल हुसैन ने बताया कि भतीजा डेढ़ साल पहले मई 2024 में गोपालगंज जिले के एक एजेंट के माध्यम से दुबई काम करने गया था। जनवरी 2025 में आफताब के साथ कुछ लोग शराब पीकर मारपीट कर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। उसी स्थान पर केरल राज्य के एक युवक का शव दुबई पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद दुबई पुलिस ने हत्या के शक में आफताब के खिलाफ केस दर्ज कर जेल में डाल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या कांग्रेस को इतनी सीटों पर करना पड़ सकता है संतोष? महागठबंधन का यह है सीट शेयरिंग का फार्मूला
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब के परिवार का कहना है कि वह बिल्कुल बेकसूर हैं और झूठे केस में फंसाया गया। कई महीनों बाद परिवार को ही पता चला कि आफताब जेल में है और उस पर हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि 29 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी, जिससे परिवार को डर है कि आफताब को फांसी की सजा भी हो सकती है।

परिवार ने बताया कि जिस एजेंट की मदद से आफताब दुबई गया था, उसने अब अपना पल्ला झाड़ लिया। दुबई में अब आफताब की मदद करने वाला कोई नहीं है। जेल से ही पुलिस ने आफताब को उसके परिवार से बात कराई और पूरे मामले की जानकारी दी। आफताब की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी ने भी अपने पति को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार से मदद की मांग की है। परिवार और रिश्तेदार इस समय तनाव और चिंता में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed