फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Notorious Johnson of Muzaffarpur arrested from Nawada, was absconding in 16 cases

Bihar News: नवादा से गिरफ्तार हुआ मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी जॉन्सन उर्फ शशांक राज, 16 मामलों में था फरार

Thu, 05 Feb 2026 04:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 04:47 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी शशांक राज उर्फ जॉन्सन, 16 मामलों में फरार था। दरभंगा में ट्रक चालक की हत्या के बाद नवादा में छिपे आरोपी को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Notorious Johnson of Muzaffarpur arrested from Nawada, was absconding in 16 cases
कुख्यात अपराधी जॉन्सन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले का कुख्यात अपराधी शशांक राज उर्फ जॉन्सन, जो करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। विशेष टीम ने उसे नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

 
एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने की गिरफ्तारी
यह कार्रवाई एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम में ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी भी शामिल रहीं। आरोपी को पकड़ने के बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुख्यात जॉन्सन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या के बाद नवादा में छिपा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, शशांक राज उर्फ जॉन्सन ने बीते वर्ष 30 और 31 अक्तूबर 2024 की रात दरभंगा जिले में ट्रक चालक दिनेश मंडल की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक का शव ट्रक के केबिन में ही बरामद हुआ था, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।


कुख्यात जॉन्सन गिरफ्तार

पढ़ें- Love Affair: पत्नी ने मासूम बेटे से मुंह मोड़ा... पति को छोड़ा, फिर रचाई प्रेमी से शादी; विवादों में यह विवाह
 
सूचना के आधार पर हुई छापामारी
मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जॉन्सन नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम को वहां भेजा गया और आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
गिरोह और नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के कुल 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed