{"_id":"68e002d654826dba220a27ca","slug":"muzaffarpur-bihar-news-villagers-stage-unique-protest-put-posters-declaring-jdu-mla-missing-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3479186-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ग्रामीणों ने लगाया ‘जेडीयू विधायक लापता’ का पोस्टर, इलाके में गरमाई चुनावी सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ग्रामीणों ने लगाया ‘जेडीयू विधायक लापता’ का पोस्टर, इलाके में गरमाई चुनावी सियासत
Sat, 04 Oct 2025 07:58 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:58 AM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू विधायक अशोक चौधरी के खिलाफ ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने “विधायक लापता है” लिखे पोस्टर गांव की दीवारों और बिजली के खंभों पर चिपका दिए हैं।
विज्ञापन
लापता जेडीयू विधायक के लगे पोस्टर
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जेडीयू विधायक अशोक चौधरी लापता हो गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया है। उन्होंने गांव के घरों, बिजली के खंभों और दीवारों पर “विधायक लापता है” के पोस्टर चिपकाए और कहा कि अब लोग उन्हें खोजने निकल रहे हैं। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही विरोध भी तेज हो गया है। ताजा मामला सुरक्षित क्षेत्र सकरा विधानसभा का है, जहां जेडीयू विधायक अशोक चौधरी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रामीणों में अपने ही विधायक के खिलाफ भारी आक्रोश है, जिसके बाद इलाके की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कृष्ण पंचायत के कई गांवों में ग्रामीणों ने विधायक पर काम नहीं करने और क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाते हुए यह पोस्टर लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और विधायक लंबे समय से जनता से संपर्क में भी नहीं रहे।
पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामपुर कृष्ण पंचायत के कई गांवों में ग्रामीणों ने विधायक पर काम नहीं करने और क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाते हुए यह पोस्टर लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और विधायक लंबे समय से जनता से संपर्क में भी नहीं रहे।
विज्ञापन
पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि अब जब चुनाव नजदीक हैं और तारीख का ऐलान होने वाला है, तभी विधायक ने आना-जाना शुरू किया है। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अब हम उन्हें सबक सिखाने का फैसला कर चुके हैं और इसी के तहत “विधायक लापता है” लिखे पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में जोरदार चर्चा छिड़ गई है। वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा।