फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : village head daughter-in-law arrested in smuggling liquor from home excise

बिहार: मुखिया की बहू शराब के साथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुई शराब-बीयर की खेप; पति पर भी केस

Fri, 25 Sep 2026 05:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 05:34 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने मुखिया की बहू रानी कुमारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने घर से करीब 10 लीटर शराब जब्त की। जांच में उसके पति मनीष कुमार पर पहले से शराब का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : village head daughter-in-law arrested in smuggling liquor from home excise
शराब के धंधे में संलिप्त मुखिया की बहू अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुखिया जी की बहू अवैध शराब का धंधा कर रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापा मारा तो पूरा मामला खुल गया। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव दक्षिणी पंचायत का है, जहां के मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता की बहू रानी कुमारी को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की।

विज्ञापन


देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने घर पर छापेमारी की तो वहां एक बोरी में भरकर रखी शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर छाता चौक स्थित उत्पाद विभाग के थाने में लाकर पूछताछ की। टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है और शराब की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर घर में मारा छापा
पूरी कार्रवाई को लेकर जिला उत्पाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रकाश कुमार राम ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखिया की बहू घर से शराब बिक्री का धंधा करती है। इसी आधार पर टीम के साथ छापेमारी की गई। वहां से शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 लीटर शराब जब्त
उत्पाद विभाग के अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 10 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके साथ ही जांच के दौरान पता चला कि मुखिया के पुत्र मनीष कुमार पर भी पहले से शराब का मामला दर्ज है। संबंधित थाने से इसकी जानकारी मांगी गई है। आबकारी थाना में पूर्व में दर्ज मामलों को भी खंगाला जा रहा है।


शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच
उत्पाद विभाग अब यह भी पता लगाने में जुटा है कि आरोपी महिला और उसके परिवार के लोग कब से शराब के धंधे में संलिप्त हैं। इसके अलावा शराब की सप्लाई कहां से होती थी और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed