फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : up cm yogi adityanath visit muzaffarpur tomorrow will addresing people

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में कल योगी आदित्यनाथ की सभा, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता; क्या बोले भाजपा प्रत्याशी

Sun, 02 Nov 2025 08:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 08:44 PM IST
सार

Bihar Election: सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : up cm yogi adityanath visit muzaffarpur tomorrow will addresing people
सीएम योगी आदित्यनाथ की कल जनसभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ कल बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में कंपनी बाग रोड स्थित मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर एनडीए के सभी घटक दलों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: '2005 से पहले था भय का माहौल, अब कानून का राज', मधेपुरा में चुनावी सभा के दौरान बोले CM नीतीश

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के पास है, जिससे यहां मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। वहीं, जन सुराज पार्टी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। सभी दलों के उम्मीदवारों ने प्रचार के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का मानना है कि योगी आदित्यनाथ के आगमन से शहरी क्षेत्र में पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा। भाजपा के नगर विधानसभा प्रत्याशी रंजन कुमार ने कहा कि पूरा बिहार आज एनडीए की लहर में बह रहा है।


हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के बल पर जनता के बीच जा रहे हैं। कल योगी आदित्यनाथ जी मुजफ्फरपुर आ रहे हैं, उनकी लोकप्रियता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जहां योगी जी की सभा होती है, वहां जीत सुनिश्चित हो जाती है। हम सब इस सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed