{"_id":"6a5c63dbb14d85c62e02d991","slug":"muzaffarpur-bihar-news-two-student-died-in-road-accident-due-to-uncontrol-speed-truck-and-bus-driver-flee-away-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4518170-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कोचिंग जा रहे छात्रों पर मौत बनकर दौड़े ट्रक और बस, दो की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कोचिंग जा रहे छात्रों पर मौत बनकर दौड़े ट्रक और बस, दो की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल
Sun, 19 Jul 2026 12:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:31 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। कोचिंग जा रहे छात्रों की बाइक को बस ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की कच्ची-पक्की ओपी इलाके में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एक छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, जबकि दूसरे छात्र की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
कोचिंग जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा शेरपुर रोड के पास एनएच-28 पर हुआ। बाइक पर सवार तीन युवक कोचिंग के लिए मुजफ्फरपुर शहर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरे हादसे में ट्रक ने छात्र को कुचला
इसी दौरान उसी क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में एक छात्र ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की जान चली गई, जबकि एक छात्र जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान, घायल का इलाज जारी
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर बागड़ा गांव निवासी अतीक अहमद के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के मोहम्मद नायाब के रूप में हुई है। दोनों छात्र कोचिंग के लिए शहर आ रहे थे। दूसरे मृतक की पहचान के संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हादसे के बाद सड़क जाम, बस चालक पुलिस के हवाले
घटना से नाराज लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कच्ची-पक्की ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल
बस जब्त, फरार ट्रक चालक की तलाश
कच्ची-पक्की ओपी पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य युवक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।